{"_id":"6a369fb0462dda441d0688d5","slug":"newborn-dies-during-delivery-commotion-at-the-hospital-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97946-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा
परिजनों ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में अरविंद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पत्नी श्वेता गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पत्नी के प्रसव का समय पूरा था। अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ था, उस समय कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। प्रसव पीड़ा के दौरान ही नर्स ने आधार कार्ड की कलर कॉपी करने के लिए भेज दिया। उनके पीछे मरीज को अंदर ले गए। डॉक्टर नहीं होने पर नर्स अकेले ही डिलीवरी करने लगी। डिलीवरी के दौरान महिला को धक्के लगवाए गए, जिसकी वजह से नवजात बच्ची को जन्म दिया। बच्चे की धड़कन में परेशानी होने के चलते हायर सेंटर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि वह बच्ची को लेकर निम्स अस्पताल, गोपाल अस्पताल, राजीव अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो गई थी। पीड़ित वापस सामुदायिक अस्पताल बच्ची को लेकर पहुंचा। नवजात बच्ची की मौत की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित अरविंद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि का कहना है कि महिला करीब 6 बजे अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची थी। करीब 8 बजकर 15 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।