फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New session in DU starts today

Noida News: डीयू में नया सत्र आज से, कॉलेजों में शुरू हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Thu, 31 Jul 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
New session in DU starts today
-रैगिंग को रोकने के लिए उत्तरी व दक्षिणी परिसर में संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किए गए
विज्ञापन


-दोषी पाए जाने पर संबंधित छात्र का दाखिला व डिग्री हो सकती है रद्द
-निलंबन, निष्कासन से लेकर परीक्षा परिणाम तक पर लग सकती है रोक
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आज आगाज होने जा रहा है। नए छात्रों के पहले दिन को खास बनाने के लिए कॉलेज पूरी तरह से तैयार हैं। डीयू दाखिले के दो राउंड संपन्न होने के बाद दाखिला पाए छात्र पहले दिन का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। कॉलेजों में फ्रैशर्स (नए छात्रों) के लिए पहला दिन ओरिएंटेशन डे के नाम रहेगा। जहां कुछ कॉलेजों में बृहस्पतिवार को ओरिएंटेशन हो गए हैं, वहीं कुछ में शुक्रवार को तो कुछ में सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम होंगे।

सत्र की शुरूआत से ही कैंपस में छात्रों की हलचल बढ़ जाएगी। इस दौरान रैगिंग की घटना ना होने पाए इसके लिए डीयू प्रशासन भी सख्त है। इसके लिए डीयू के उत्तरी व दक्षिणी परिसर में संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह एक अगस्त से आठ अगस्त तक कार्य करेंगे। 12 अगस्त से 18 अगस्त तक रैगिंग विरोधी सप्ताह मनाया जाएगा। वहीं डीयू प्रॉक्टर कार्यालय की टीम भी कॉलेज-कॉलेज का दौरा करेगी। पुलिस वैन वामिका 24 घंटे कैंपस में घूमेगी। दिल्ली पुलिस कैंपस में अन्य स्थानों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेगी। कॉलेजों में बाहर के व्यक्तियों पर पूर्ण तरीके से रोक रहेगी। रैगिंग का दोषी पाए जाने पर ना केवल छात्र का निलंबन बल्कि डिग्री भी रद हो सकती है।
विज्ञापन

----------------

हंसराज व महाराजा अग्रसेन कॉलेज में हुए ओरिएंटेशन

हंसराज व महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बृहस्पतिवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुए। हंसराज कॉलेज में तो इस कार्यक्रम में हवन पूजन करके नए सत्र की विधिवत शुरुआत की गई। अब शुक्रवार से कॉलेज में सामान्य दिनों की तरह कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं वसुंधरा एनक्लेव स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में भी बृहस्पतिवार को ओरिएंटेशन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजीव कुमार तिवारी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये नये सत्र के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के स्नातक के दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रैगिंग की यहां कर सकते हैं शिकायत

. कॉलेजों की शिकायत पेटी में शिकायत लिख कर डाल सकते हैं

. 24 घंटे का एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर-1800-180-5522

. नार्थ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर-27667221
. साउथ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर-011-24119832
. हिम्मत ऐप का प्रयोग करें, कैंपस सिक्योरिटी व्हीकल, एसएचओ मौरिस नगर नंबर 8750870128
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed