फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New labour codes will enhance workers' rights: Kapil Mishra

नए लेबर कोड्स से बढ़ेंगे श्रमिकों के अधिकार : कपिल मिश्रा

Fri, 21 Nov 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
New labour codes will enhance workers' rights: Kapil Mishra
समय पर वेतन, समान अवसर, सामाजिक सुरक्षा मिलेगी, दिल्ली सरकार के निर्देश जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्रीय श्रम मंत्रालय के नए लेबर कोड्स से श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार बढ़ जाएंगे। ये श्रमिकों के हित में उठाया गया प्रभावी व दूरदर्शी कदम है। इससे प्रशासनिक सुधार और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने में व्यापक परिवर्तन संभव है।



नए लेबर कोड्स से श्रमिकों को समय पर वेतन मिलेगा। युवाओं के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य किए जाने से रोजगार में पारदर्शिता और सुरक्षा होगी। महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन और सम्मान मिलेगा। इससे कार्यस्थलों पर लैंगिक समानता स्थापित होगी। दिल्ली सरकार लेबर कोड्स को जल्द ही दिल्ली में लागू करेगी। अब फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को एक वर्ष की सेवा के बाद ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। पहले ये संभव नहीं था। 40 साल से अधिक आयु वाले श्रमिकों के लिए मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया है। ओवरटाइम करने वाले श्रमिकों को अब दोगुनी मजदूरी मिलेगी। खतरनाक श्रेणियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सौ फीसदी स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। श्रम सुधारों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article