Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neither the prestige of the siren nor the allure of the red-and-blue flashing lights worked.

Noida News: न हूटर का रुतबा चला, न लाल-नीली बत्ती का जलवा

Wed, 18 Nov 2026 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Neither the prestige of the siren nor the allure of the red-and-blue flashing lights worked.
सड़क पर हूटर बजाकर रुतबा दिखाने वालों के काटे जा रहे चालान
विज्ञापन

नंबर गेम- 150 से ज्यादा चालान हर दिन
नंबर गेम-17,764 चालान 9 महीने में
ऋषभ कौशल
नोएडा। सड़क पर रुतबा नहीं, नियम चलते हैं। गाड़ी में हूटर बजाकर दूसरों पर धाक जमाने, लाल-नीली बत्ती लगाकर वीआईपी दिखने और नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द या प्रतीक चिह्न लिखवाने का शौक वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस की जनवरी से सितंबर तक की कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि शहर में खास दिखने की चाह रखने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इन नौ महीनों में सिर्फ इन तीन तरह के उल्लंघन के आंकड़ों को जोड़ें तो कुल 17,764 चालान हुए हैं।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सबसे ज्यादा कार्रवाई जातिसूचक शब्दों और प्रतीक चिह्नों के उपयोग पर हुई। जनवरी से सितंबर के बीच इस श्रेणी में 11,265 चालान दर्ज किए गए। यानी इन तीन श्रेणियों में हुई कुल कार्रवाई का करीब 63 प्रतिशत हिस्सा इसी का है। वहीं, हूटर और सायरन बजाने वालों के खिलाफ 4,333 चालान हुए, जबकि लाल-नीली बत्ती के इस्तेमाल पर 2,135 चालान दर्ज किए गए। हूटर का शौक भी कम नहीं। जनवरी में 533 चालान हुए तो फरवरी में संख्या घटकर 209 रह गई। इसके बाद मार्च में 239 और अप्रैल में 436 चालान हुए। मई में यह आंकड़ा 792 तक पहुंच गया। जून में 642, जुलाई में 671 और अगस्त में 777 चालान किए गए। हालांकि सितंबर में कम कार्रवाई हुई। इसके अलावा लाल-नीली बत्ती के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई का ग्राफ मई में सबसे ऊंचा रहा। इस महीने 432 चालान हुए, जबकि जनवरी में 244 चालान दर्ज किए गए थे। जातिसूचक शब्दों और प्रतीक चिह्नों पर कार्रवाई में जनवरी में 1,738 चालान हुए थे। फरवरी में यह संख्या 987 पर आ गई, लेकिन मार्च से फिर बढ़ने लगी। जुलाई में 1,703 चालान और अगस्त में 1,627 चालान हुए।
विज्ञापन

इनमें लगता है हूटर और लाल नीली बत्ती
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हूटर का उपयोग आपातकालीन सेवा प्रदाता वाहनों पर ही अनिवार्य है। इनमें पुलिस वाहन, सभी तरह की एंबुलेंस वाहन और अग्निशमन विभाग के वाहनों पर ही हूटर वैध है। इसके अलावा लाल नीली बत्ती सिर्फ आधिकारिक मंत्री, प्रशासनिक अधिकारिक के नाम पंजीकृत वाहन पर ही वैध है। वहीं जाति सूचक या वाहन को मॉडिफाई कराना अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
यातायात के नियमों के तहत वाहनों को सड़क पर चलाएं। आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों में हूटर लगाना, लाल नीली बत्ती लगाना नियमों का उल्लंघन है, ऐसे वाहनों पर लगातार सख्ती की जा रही है। -सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed