फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neighbor assaults woman and issues threat.

Noida News: पड़ोसी ने महिला से मारपीट कर दी धमकी

Sun, 19 Apr 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Neighbor assaults woman and issues threat.
पड़ोसी ने महिला से मारपीट कर दी धमकी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 में पड़ोसी ने शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर शनिवार को सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। शुक्रवार रात को ज्योति देवी अपने कमरे में मौजूद थीं। तभी पड़ोस में रहने वाला दिनेश कुमार शराब के नशे में पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी पत्नी को समझाने की कोशिश की तो वह उसे जान से मार देगा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed