{"_id":"5f25b1ac8ebc3e1452727f58","slug":"neighbor-arrested-for-rape-with-10-years-old-girl-noida-news-noi527222593","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
दनकौर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी।
- फोटो : Grnoida
Link Copied
लिफ्ट देने के बहाने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर से गांव लौट रही एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर यासीन उर्फ कुप्पा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार शाम अपने 3 बच्चों को खरीदारी कराने के लिए बिलासपुर लाया था। देर शाम बाजार से लौटते समय उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। उसने लिफ्ट देने के बहाने उसकी 10 वर्षीय बेटी को बाइक पर बैठाने की बात कही। पीड़ित ने बेटी को उसके साथ भेज दिया। आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में एक बाग में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को उसके गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।