फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nehru's special contribution in the country's independence, Congressmen remembered on his death anniversary at the district headquarters, paid tribute

देश की आजादी में नेहरू का विशेष योगदान, जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्धांजलि

Fri, 27 May 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Nehru's special contribution in the country's independence, Congressmen remembered on his death anniversary at the district headquarters, paid tribute
नूंह। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद और कार्यकर्ताओं ने उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान आफताब अहमद ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पंडित जवाहरलाल नेहरू का विशेष योगदान रहा और भारत को विकसित देश की तरफ बढ़ाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन के वर्षों बाद भी उनके विचार, देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले था।
आफताब अहमद ने उन्हें आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाला प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के सामने अनेकों चुनौतियां थी। देश की सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान आदि सभी क्षेत्रों में संरक्षण चाहिए था। पंडित नेहरू ने सभी समस्याओं को एक अवसर में परिवर्तित किया। आज हम सभी जो भारत देख रहे हैं, उसकी नींव उन्होंने ही रखी थी। आजादी की लड़ाई में भागीदारी निभाने के साथ-साथ भारत के नवनिर्माण में पंडित नेहरू का अमूल्य योगदान रहा। उसके लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। आफताब अहमद ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू दूरगामी एवं विकासपरक सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देशहित में ऐसी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया, जिससे देश को नई दिशा मिली। उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी। भारत को हमेशा के लिए अखंड बनाया, मजबूत विदेश नीति जैसे ऐतिहासिक काम किए।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा नफरत व भेदभाव की राजनीति कर रही है, जो नेहरू की विचारधारा के विपरीत है। मोदी सरकार को संवैधानिक मूल्यों की कीमत पंडित जवाहरलाल नेहरू से सीखनी चाहिए। मुख्य अतिथि लखन सिंगला ने श्रद्धांजली दी और कहा कि जवाहरलाल नेहरू से नरेंद्र मोदी को असल राष्ट्रवाद की परिभाषा समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के लिए वो उदाहरण हैं, जिससे आज के नेता व स्वयं प्रधानमंत्री भी काफी कुछ सीख सकते हैं। व्यक्तिगत त्याग, बलिदान व सद्भाव के प्रतिबिंब के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू को हमेशा याद किया जाता रहेगा। महताब अहमद ने कहा कि नेहरू के आदर्शों को अपनाते हुए देशहित में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed