फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neha won in 100m, 200m and 400m

Noida News: 100 मी., 200 मी. और 400 मी. में नेहा ने मारी बाजी

Sun, 13 Jul 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Neha won in 100m, 200m and 400m
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जूनियर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, क्रिकेट व बॉक्सिंग स्पर्धा में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में अंडर-18 के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स स्पर्धा के बालिका वर्ग में 100 मी., 200 मी. व 400 मी. में नेहा, 800 मी. में साक्षी, 1500 मी. दीया, जेवेलिन थ्रो में प्रिया, लंबीकूद में सीमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में ज्योति, डिस्कस थ्रो में अनिका, ऊंची कूद में अनाया, ट्रिपल जंप में अशी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में 100 मी., 400 मी., जेवेलिन थ्रो में अनिकेत व शॉटपुट में अनिकेत, 200 मी. में सुन्नी, 800 मी. अमन, 1500 मी. समर्थ, डिस्कस थ्रो में कपिल, ट्रिपल जंप में मन, लंबी कूद में सिद्धार्थ ने पहला स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग स्पर्धा में 33-35 किग्रा में कार्तिक, 35-37 किग्रा में किशन, 37-40 किग्रा में प्रशांत, 40-48 किग्रा में राज, 54-57 किग्रा में अजय सिंह, 60-63 किग्रा में अंश, 67-70 किग्रा में दशांक, 70 किग्रा में हर्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्रिकेट स्पर्धा में बालाजी चैंपियंस की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने किया। सोमवार को जूडो, नेटबॉल व वुशू में स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed