{"_id":"668ac9aa1df3302d4f0ba279","slug":"negligence-of-electricity-corporation-bill-of-rs-672-for-14-units-of-electricity-handed-over-noida-news-c-1-lko1064-1869290-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्युत निगम की लापरवाही, 14 यूनिट बिजली का 672 रुपये बिल थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्युत निगम की लापरवाही, 14 यूनिट बिजली का 672 रुपये बिल थमाया
विज्ञापन
एक अन्य उपभोक्ता का आरोप, बिना रीडिंग लिए 39 हजार का गलत बिल भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गलत बिजली बिल बनाकर उपभोक्ताओं को परेशान करने का मामले थम नहीं रहे है। अनुमान के आधार पर मीटर रीडर यूनिट तय कर बिल जनरेट कर दे रहे हैं। ताजा मामला पुराना हैबतपुर व जेवर के खाजपुर गांव में सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता का 14 यूनिट बिजली का बिल 672 रुपये और खाजपुर गांव के उपभोक्ता को 39 हजार रुपये से अधिक बिल बिना रीडिंग लिए थमा दिया गया। बिल देखकर दोनों उपभोक्ता परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों व सोशल मीडिया अकाउंट पर की है।
विद्युत निगम के नोएडा जोन में गलत बिल बनाकर उपभोक्ताओं को परेशान करने का कोई नया मामला नहीं है। ताजा मामला इटैहरा विद्युत वितरण खंड के पुराना हैबतपुर गांव में सामने आया है। जहां के उपभोक्ता नसीम अख्तर ने मामले की शिकायत इटैहरा विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता से की। इस पर कोई सटीक आश्वासन नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया अकाउंट पर की। वहां उसने बताया कि उनके महज 14 यूनिट बिजली का बिल 672 रुपये बना दिया गया। वहीं, जेवर क्षेत्र के खाजपुर गांव निवासी उपभोक्ता धर्मवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि बिना मीटर रीडिंग लिए उनका बिजली बिल 39,819 रुपये बना दिया गया है। जिसकी स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में शिकायत पर भी कोई ठोस पहल नहीं की गई, उल्टा अगले माह बिल सेटलमेंट की बात कहकर गलत बिल जमा करवाने का प्रयास किया गया।
पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
कुछ दिनों पहले एक उपभोक्ता को इसी तरह से गलत बिल बनाकर परेशान करने का मामला सामने आया था। बार-बार चक्कर कटवाने के बाद भी उपभोक्ता से सीधे रिश्वत की मांग की गई। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की, जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने एक लिपिक को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनके तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ पुलिस थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी इस तरह के मामला थमने का नाम नहीं ले रहे है।
विज्ञापन
-- --
गलत मीटर रीडिंग के आधार पर बिल बनाने का मामला संज्ञान में नहीं हैं। सभी मीटर रीडर को मौके पर जाकर रीडिंग लेने व बिल जनरेट करने के लिए कहा गया है। कोई उपभोक्ता शिकायत देते हैं तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। - राम नरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता द्वितीय।
-