फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence: made three U-turns within a radius of 500 meters

लापरवाही : 500 मीटर के दायरे में बना दिए तीन यू-टर्न

Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence: made three U-turns within a radius of 500 meters
लापरवाही : 500 मीटर के दायरे में बना दिए तीन यू-टर्न
विज्ञापन

-प्राधिकरण की गलत योजनाओं से जनता के धन की बर्बादी का मामला

-विपरीत दिशा में दौड़ रहे वाहनों से हादसे रोकने को बंद कराया यू-टर्न

-सेक्टर-41-50 के बीच ट्रैफिक पुलिस ने बंद कराया यू-टर्न

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सेक्टर-49 से सिटी सेंटर को जोड़ने वाले मार्ग पर 500 मीटर की दूरी पर तीन यू-टर्न बनाकर जनता के धन की बर्बादी की गई। सेक्टर-41-50 के बीच बने यू-टर्न पर विपरीत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों से लगातार हादसे हो रहे थे। शिकायत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस यू-टर्न को बंद करा दिया। अब सेक्टर-49 की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-50 जाने के लिए सिटी सेंटर अंडरपास के ऊपर बने यू-टर्न से होकर आना होगा।

प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही के कई नमूने शहर की सड़कों पर देखे जा सकते हैं। कई जगह यू-टर्न गलत बना दिए गए हैं। जनता शॉर्टकट के लिए विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाकर इन्हीं यू-टर्न से होकर गुजरती है। इसकी वजह से सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। सेक्टर-41-50 के बीच यू-टर्न से भी इसी तरह की शिकायतें मिल रही थीं। सिटी सेंटर की ओर से सेक्टर-39 जाने वाले लोग इस यू-टर्न से विपरीत दिशा में प्रवेश करके जा रहे थे। साथ ही, सेक्टर-50 मार्केट जाने वाले पैदल यात्री भी फुटओवर ब्रिज छोड़कर यू-टर्न के रास्ते सड़क पार करते थे। इसकी वजह से यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। लंबे समय से इस यू-टर्न को बंद करने की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि 200 मीटर आगे सिटी सेंटर अंडरपास के ऊपर यू-टर्न की व्यवस्था है। ऐसे में मार्केट के सामने यू-टर्न बनाने की आवश्यकता नहीं थी। लोगों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए इसे बंद करा दिया गया है। इस यू-टर्न पर भारी वाहनों को रोकने के लिए ओवरहाइट बैरियर भी लगाया गया था, जिसे हटवा दिया गया है। फिलहाल इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है। प्राधिकरण से इसे स्थायी तरीके से बंद करने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed