फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   negligence in treatment, protest

निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
negligence in treatment, protest
निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

रबूपुरा। कस्बा निवासियों ने एक निजी अस्पताल पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे पहले बुलंदशहर और फिर दिल्ली, एम्स रेफर किया गया। बुधवार को परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर उन्हें शांत कराया। मोहल्ला अंबेडकर निवासी सुशीला ने बताया कि कस्बे के एक निजी अस्पताल में पति छोटेलाल की पथरी का ऑपरेशन कराया था। डॉक्टर की लापरवाही के कारण ऑपरेशन ठीक से नहीं हुआ। छोटेलाल की तबीयत निरंतर बिगड़ने लगी। संचालक ने इलाज का खर्चा उठाने का आश्वासन देकर आननफानन में मरीज को बुलंदशहर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर एम्स रेफर कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। अब अस्पताल प्रबंधन इलाज कराने से इंकार कर रहा है। लोगों का आरोप है कि पहले भी अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी है। वहीं, संचालक ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज को सही हालत में छुट्टी देकर घर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed