फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence in making ID, transferred engineers are not able to work

Noida News: आईडी बनाने में लापरवाही, तबादला होकर आए अभियंता नहीं कर पा रहे काम

Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Negligence in making ID, transferred engineers are not able to work
आईडी बनाने में लापरवाही, तबादला होकर आए अभियंता नहीं कर पा रहे काम
विज्ञापन

कामकाज की मॉनिटरिंग व अप्रूवल आदि के लिए ऑनलाइन स्वीकृति होती है जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तबादला होकर नोएडा जोन में आए विद्युत निगम के अभियंताओं के सामने लॉगिन आईडी की समस्या खड़ी हो गई है। अधिकांश अभियंताओं की अभी तक लॉगिन आईडी नहीं बन पाई है। इस वजह से वह ऑनलाइन कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के साथ बिलिंग की मॉनिटरिंग समेत अन्य कामकाज लॉगिन आईडी के बिना ठप है।

पिछले दिनों जिले में विद्युत निगम के जेई से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के तबादले किए गए है। इनमें से अधिकांश नए अभियंताओं को नोएडा जोन में नियुक्त किया गया है। इन अभियंताओं की लाॅगिन आईडी अभी तक नहीं बन पाई है। महज एक-दो अभियंताओं की आईडी ही अभी तक बनी है, लेकिन उनकी आईडी में भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में विद्युत निगम के अभियंता दैनिक कामकाज भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। विद्युत निगम में नए कनेक्शन जारी करने से लेकर बिल सही करने तक तमाम काम ऑनलाइन हो रहे हैं। सदरपुर कॉलोनी के उपभोक्ता अभिषेक ने बताया कि उनका बिजली का बिल गलत आया है। बिल को सही कराने के लिए बिजली उपकेंद्र गए। विद्युत निगम के अभियंताओं की आईडी में दिक्कत आने की वजह से बिल सही नहीं हो पा रहा है। संबंधित अभियंता ने आश्वासन दिया है कि आईडी ठीक होते ही बिल को भी ठीक कर दिया जाएगा। इसी तरह की दिक्कतें सेक्टर-125 रायपुर गांव के उपभोक्ता के साथ आ रही है। कनेक्शन लोड बढ़वाने के लिए आवेदन दिया है। पिछले एक सप्ताह से लोड नहीं बढ़ा है। अभियंताओं के तबादले की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। मुख्य अभियंता हरीश बंसल का कहना है कि अभियंताओं के लाॅगिन आईडी बनवाई जा रही हैं। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed