फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neetu and Ashok Pradhan gang fugitive gangsters arrested

रोहतक के लिए : नीटू और अशोक प्रधान गिरोह भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Neetu and Ashok Pradhan gang fugitive gangsters arrested
अपराध शाखा ने ढिचाऊं कलां, नजफगढ़ से दबोचा
विज्ञापन

लूटपाट के मामले में पैरोल लेकर हो गया था फरार
हत्या, सहित लूटपाट के कई मामलों में रहा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीटू दाबोदिया, अशोक प्रधान व गुल्लर प्रधान गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अतैल, रोहतक निवासी विशाल (29) के रूप में हुई है। दो साल से आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। पांच लाख रुपये लूटपाट के मामले में कोरोना काल के दौरान उसे पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन वह फरार चल रहा था। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट जैसे मामलों में शामिल रहा है। अदालत ने विशाल को भगोड़ा भी घोषित किया हुआ था।

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी टीम ने एक सूचना के बाद शुक्रवार को आरोपी विशाल को ढिचाऊं कलां, नजफगढ़ से गिरफ्तार किया। वारदात के दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। वह बवाना में हुई लूटपाट के मामले में भगोड़ा था। पांच मई 2019 को विशाल ने साथी गौरव मोंटी, हितेश उर्फ हैप्पी बाजितपुरिया, नितेश ढोंढू और लक्ष्य उर्फ गोलू के साथ मिलकर लोकेश गुप्ता की दुकान में लूटपाट की थी। आरोपियों ने दुकान से पांच लाख रुपये लूटे थे। बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कोविड के दौरान विशाल को पैरोल पर रिहा कर दिया गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। नीरज बवानिया व नवीन बाली से चल रही गैंगवार का विशाल बड़ा हिस्सा रहा है। दोनों ओर से कई हत्याएं हो चुकी हैं, इनमें विशाल भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article