फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Navratri festival generates business worth approximately 1200 crore in Noida markets

Noida News: नवरात्र उत्सव से नोएडा के बाजारों में करीब 1200 करोड़ रुपये का कारोबार

Mon, 19 Oct 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival generates business worth approximately 1200 crore in Noida markets
- महिला उद्यमियों को मिले अमेरिका ब्रिटेन से ऑर्डर, भारतीय परिधान के मुरीद विदेशी
विज्ञापन

- किराना कारोबार में लगभग 12 और सोने-चांदी के व्यापार में 10 प्रतिशत की वृद्धि

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नवरात्र, रामलीला, गरबा, डांडिया और दशहरा के उत्सव से इस बार नोएडा के बाजारों में करीब 1200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दस दिनों के दौरान त्योहारों की खरीदारी बढ़ने से कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजा सामग्री और मिठाइयों की मांग में तेजी देखने को मिली। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष और नोएडा ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुशील कुमार जैन के अनुसार पिछले नवरात्र के मुकाबले इस वर्ष 15 से 20 प्रतिशत का मुनाफा देखने को मिला है।

कपड़े, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बढ़ी मांग
सुशील कुमार जैन के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में किराना और रोजमर्रा के सामान के कारोबार में लगभग 12 प्रतिशत, सोने-चांदी और आभूषणों के कारोबार में लगभग 10 प्रतिशत तथा इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के सामान के कारोबार में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, तैयार कपड़ों और उपहार की वस्तुओं के कारोबार में लगभग सात-सात प्रतिशत, जबकि घर की सजावट, फर्नीचर, मिठाई और नमकीन के कारोबार में लगभग पांच-पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र को भी मिला लाभ
सुशील कुमार जैन के अनुसार, इस बार त्योहारी आयोजनों के चलते सेवा क्षेत्र (परिवहन, सामान की ढुलाई, ऑनलाइन सामान की आपूर्ति, होटल, रेस्तरां, खानपान, टेंट, सजावट, रोशनी) के कारोबार में लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई। इसके अलावा कपड़ा और फैब्रिक के कारोबार में लगभग चार प्रतिशत, पूजा सामग्री, फल-सूखे मेवे और बेकरी उत्पादों में लगभग तीन-तीन प्रतिशत तथा जूते-चप्पल के कारोबार में लगभग दो प्रतिशत की वृद्धि हुई। अन्य सामान और संबंधित कारोबार में लगभग 19 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग, कढ़ाई व मिरर वर्क बने आकर्षण
इसके साथ ही नवरात्र में इस बार गरबा नाइट्स पर गुजराती पारंपरिक वेशभूषा चणिया-चोली के विदेशों से कुल 86 सेट के ऑर्डर मिले हैं। सेक्टर-71 निवासी जिज्ञासा आर्या ने बताया कि इनमें अमेरिका से 42, ब्रिटेन से 24, ऑस्ट्रेलिया से 12 और रोमानिया से 8 सेट शामिल हैं। ऑर्डर की कीमत 3,500 से 12,000 रुपये प्रति सेट तक हैं, जबकि कस्टम डिजाइन वाले परिधानों की कीमत 15,000 रुपये हैं। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी शैली कालरा ने बताया कि ऑर्डर की शुरुआत विदेश में रह रहीं भारतीय महिलाओं से हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे विदेशियों ने भी इन कपड़ों की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed