फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Navnidhi demands justice during peace march in Tvisha Sharma death case in Avenue Society Greater Noida

Twisha Case: भावुक हुए त्विषा के पिता, कहा- यह लड़ाई सिर्फ मेरी बेटी के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ भी

Sun, 31 May 2026 08:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 08:50 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की 16 एवेन्यू सोसायटी में त्विषा शर्मा की मौत के मामले में निवासियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। पिता नवनीधि शर्मा ने आरोप लगाया कि एफआईआर के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने सीबीआई जांच पर भरोसा जताते हुए बेटी को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।
 

विज्ञापन
Navnidhi demands justice during peace march in Tvisha Sharma death case in Avenue Society  Greater Noida
. इंसाफ की मांग में एकजुट हुई पूरी सोसायटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के 16 एवेन्यू सोसायटी निवासी त्विषा शर्मा की मौत के मामले में शनिवार शाम सोसायटी के निवासियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर न्याय की मांग को बुलंद किया। इस दौरान त्विषा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा ने भावुक शब्दों में अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई केवल बेटी के लिए न्याय की नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था के खिलाफ भी है, जहां पीड़ित परिवार को अपनी बात सुनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

विज्ञापन




नवनीधि शर्मा ने कहा, 'घटना के बाद हम एफआईआर दर्ज कराने के लिए दर-दर भटकते रहे। हमने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन लंबे समय तक यानी 15 मई तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उस समय हमें ऐसा महसूस हुआ कि हम केवल एक घटना से नहीं, बल्कि एक ऐसे सिस्टम से लड़ रहे हैं, जहां प्रभावशाली लोगों के कारण निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित हो सकती है' उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष का परिवार प्रभावशाली पदों से जुड़ा रहा है और इसी वजह से शुरुआत में न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर पड़ती दिखाई दी। हालांकि अब उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर भरोसा है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि सीबीआई निष्पक्ष जांच करेगी और मेरी बेटी को न्याय मिलेगा। हमारा संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। यदि भविष्य में कहीं भी न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती दिखाई दी तो हम फिर से आवाज उठाएंगे।'

विज्ञापन

त्विषा शर्मा के पिता ने कहा कि इस मामले को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी गंभीरता से लिया है। 'सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लिया। न्यायालय ने माना कि जांच में संस्थागत पक्षपात की आशंका रही है। यह केवल त्विषा का मामला नहीं है, बल्कि ऐसा उदाहरण बनना चाहिए जिससे भविष्य में किसी दूसरी बेटी को अपनी जान न गंवानी पड़े।'

कैंडल मार्च में के-ब्लॉक सहित सोसायटी के विभिन्न टावरों के निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने ट्विशा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान त्विषा शर्मा की मां रेखा शर्मा, भाई हर्षित शर्मा, डॉ. राशि ओबेरॉय शर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

निवासी बोले न्याय में देरी
निवासियों ने कहा कि मामले को किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि समय पर और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो समाज में गलत संदेश जाएगा। कई लोगों ने यह भी कहा कि परिवारों को बेटियों की शिकायतों और चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए तथा विवाह से पहले संबंधित पक्ष के बारे में पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। मार्च के दौरान लोगों ने “त्विषा को न्याय दो” और “न्याय में देरी, न्याय से इंकार के बराबर है।” जैसे संदेशों वाले पोस्टर और तख्तियां लेकर न्याय की मांग की। 

निवासियों ने बताया कि त्विषा शर्मा केवल अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरी सोसायटी की प्रिय सदस्य थीं। उनकी असामयिक मृत्यु ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि मामले में हाल के दिनों में कुछ प्रगति अवश्य हुई है, लेकिन अभी भी निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाना बाकी है। इसी उद्देश्य से शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से एकजुटता दिखाई गई है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। मार्च के अंत में सभी लोगों ने मौन रखकर त्विषा शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का संकल्प दोहराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed