Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National conference on IPR today; over 150 research papers to be presented

Noida News: आईपीआर पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज, 150 से अधिक शोध पत्र होंगे प्रस्तुत

Wed, 18 Nov 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
National conference on IPR today; over 150 research papers to be presented
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 20 नवंबर को बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधि, न्याय एवं शासन अध्ययन विद्यापीठ की ओर से होने वाले सम्मेलन का विषय बौद्धिक संपदा अधिकार : नवाचार और समाज रखा गया है। इसमें देशभर से शिक्षाविद, विधि विशेषज्ञ, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल होंगे। सम्मेलन में 150 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के विधिक सहायता क्लिनिक एवं निशुल्क विधिक सेवा क्लब की ओर से नई दिल्ली के जोतवानी एसोसिएट्स के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त अमिताभ भट्टाचार्य मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें पेटेंट, प्रतिलिप्यधिकार, व्यापार चिह्न, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल नवाचार और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। इसके साथ ही आईपीआर के कानूनी और सामाजिक प्रभावों पर भी विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा। इसमें ऑफलाइन कार्यक्रम के साथ ऑनलाइन तकनीकी सत्र भी होंगे। आयोजन सचिव डॉ. विक्रम करुणा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य नवाचार, बौद्धिक संपदा संरक्षण और जनहित के बीच संतुलन को लेकर अकादमिक चर्चा को बढ़ावा देना है। नई तकनीकों के विस्तार के साथ आईपीआर से जुड़ी कानूनी चुनौतियां भी बदल रही हैं। ऐसे में यह सम्मेलन इन चुनौतियों और उनके सामाजिक प्रभावों को समझने का मंच उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, अधिष्ठाता डॉ. केके द्विवेदी और विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed