फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Narcotics cell caught two and a half quintal hemp consignment

रात की खबर ::: नारकोटिक्स सेल ने ढाई क्विंटल गांजे की खेप पकड़ी

Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Narcotics cell caught two and a half quintal hemp consignment
नारकोटिक्स सेल ने ढाई क्विंटल गांजे की खेप पकड़ी
विज्ञापन

- फेस टू क्षेत्र स्थित गेझा से बरामदगी, मामले की छानबीन जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट की नारकोटिक्स सेल ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई में गेझा गांव से ढाई क्विंटल गांजे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि बरामद गांजा उच्च गुणवत्ता का है और इसकी नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों में आपूर्ति की जानी थी। पुलिस और नारकोटिक्स टीम देर रात तक मामले की जांच में जुटी रहीं।

हाजीपुर गांव में रहने वाले एक शख्स ने गेझा गांव में कुछ दिनों पहले किराए पर कमरा लिया था और इसी कमरे में ढाई क्विंटल गांजे की खेप रखी गई थी। नोएडा कमिश्नरेट की नारकोटिक्स सेल को इसकी सूचना मिली तो टीम ने रविवार को गुप्त तरीके से कार्रवाई करते हुए ढाई क्विंटल गांजे को बरामद कर लिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जनपद में गांजा तस्करों की पहले भी गिरफ्तारी हुई है, लेकिन इस बार बड़ी खेप की बरामदगी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नोएडा तक गांजे की सप्लाई कहां से हो रही है और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


--------



कार की सीट के नीचे लेकर आते हैं गांजा

गांजा तस्कर कार की सीट के नीचे चैंबर बनाए रखते हैं। इनमें गांजे को रख देते हैं और आसानी से ओडीशा से नोएडा लेकर आते हैं। इसके बाद नोएडा, दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करते हैं। गांजा लाने से लेकर सप्लाई तक की चेन बनी हुई है और इस गिरोह के सभी लोगों के काम बंटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

ओडीशा से बिहार होते हुए आते हैं नोएडा

तस्कर आंध्र प्रदेश और ओडीशा से गांजा लेकर चलते हैं। कार से ओडीशा से झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद लखनऊ, आगरा होते हुए नोएडा आ जाते हैं। ये लोग रास्ते में कार के नंबर भी बदल लेते हैं। ताकि पुलिस को शक न हो।


------------------



शॉर्ट सर्किट से लगी आग

नोएडा। सेक्टर-33 स्थित अस्तित्व संस्कार संस्थान में रविवार को अचानक आग लग गई। आग को थोड़ी देर में ही बुझा दिया गया और गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। संस्थान में मूक बधिर बच्चों को शिक्षा दी जाती है, हालांकि घटना के वक्त कोई बच्चा वहां मौजूद नहीं था। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed