फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Names of many white collar people found from Kana's factory

Noida News: रवि काना की फैक्ट्री से मिले अहम दस्तावेज में कई सफेदपोशों के नाम

Thu, 18 Jan 2024 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Names of many white collar people found from Kana's factory
रवि काना गिरोह के राजकुमार व आजाद को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की सात घंटे पूछताछ
विज्ञापन


काजल के ऑफिस से दो कम्प्यूटर भी पुलिस ने कब्जे में लिए, लेन-देन का ब्यौरा मिला


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सरिया व स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उसकी फैक्टरी से पुलिस को कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिसमें कई सफेदपोशों के नाम हैं। कुछ ऐसी जानकारी भी मिली हैं, जिनसे कई लोगों की नींद उड़नी तय है। वहीं, गिरोह के राजकुमार और आजाद को रिमांड पर सात घंटे तक गहन पूछताछ की गई। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार शाम पांच बजे इन्हें वापस जेल में दाखिल कर दिया गया।
सरिया व स्क्रैप माफिया रविंद्र नागर उर्फ रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना और उसके साथी राजकुमार, आजाद के खिलाफ नोएडा सेक्टर- 39 कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा पूरे गिरोह के खिलाफ बीटा-टू कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजकुमार व आजाद को गिरफ्तार किया था। बीटा- टू कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया। छानबीन में जुटी पुलिस को रवि काना गिरोह की काजल के कम्प्यूटर से लेन-देन का जो हिसाब मिला है, उसमें कई वर्ष पुराना रिकार्ड है। सफेदपाशों के नाम दस्तावेज में मिलने से कई राजनेताओं की दिलों की धड़कन बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

---
इनके खिलाफ चल रही कार्रवाई

गिरोह के सरगना रवि काना, राजकुमार नागर, तरुण छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, काजल झा व रवि की पत्नी मधु के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई जारी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार ने बताया कि कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार स्क्रैप माफिया रवि काना का गैर जमानती वारंट जारी

- कोतवाली सेक्टर-39 में दर्ज है सामूहिक दुष्कर्म का केस
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गार्डन गैलेरिया मॉल की पार्किंग में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी स्क्रैप माफिया रवि काना उर्फ रवि नागर और उसकी साथी महेमी अब तक फरार है। अब दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


30 दिसंबर को कोतवाली सेक्टर-39 में रवि काना समेत अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 19 जून 2023 को रवि काना व अन्य ने गार्डेन गैलेरिया मॉल के पार्किंग में युवती को नौकरी देने के बहाने से बुलाया गया था। वहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। सामूहिक दुष्कर्म की रवि काना के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसकी अवैध संपतियों को सीज करने को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। फरार स्क्रैप माफिया को लेकर लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed