फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, जिले से लेकर मंडल तक में बढ़ी सक्रियता

Sat, 04 Feb 2023 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
NA
लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, जिले से लेकर मंडल तक में बढ़ी सक्रियता
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी तैयारियों पर हुआ मंथन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले से लेकर मंडल स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता बढ़ी है। इसी कड़ी में जिले और मंडल के स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की जिला कार्यसमिति की एक बैठक सेक्टर-6 एनईए कार्यालय में हुई। चार सत्रों में हुई बैठक में सरकार के संदेश को जिला स्तर पर पहुंचाया गया। बैठक में सरकार और पार्टी के किए गए कार्याें को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वहीं, जनता से किए गए वादे को जमीनी हकीकत बनाने की दिशा में काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर ने राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में हुए चर्चा के बिंदु उठाए और उन सभी विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की बेहतर प्लानिंग की वजह से देश मजबूत स्थिति में है। वर्तमान समय में विश्व पटल पर जिस तरह से देश का नाम सम्मान से लिया जा रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हो पाया है। दूसरे सत्र में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने पिछले 10 साल में हुए बदलाव पर बात की। साथ ही अमृतकाल में भारत की नई व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। हाल ही में आए बजट पर उन्होंने बताया कि ये बजट अमृत काल का पहला बजट है, जिसको सप्तऋषि बजट कहा गया। इसके बाद तीसरे सत्र में नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी ने संगठन के बारीक विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कैसे हमें कार्य को करना है। कार्य विभाजन करना, अपने मंडल को कैसे आदर्श मंडल बनाया जाए, कैसे अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाया जाए और कैसे एक अच्छा कार्यकर्ता बना जाए जैसे कई विषयों पर सभी कार्यकर्ताओं को बताया। समापन सत्र में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से पूरा करने को लेकर रणनीति बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के बनाये सिस्टम को फॉलो करने की सलाह दी।
विज्ञापन



कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, महामंत्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, महेश अवाना, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री एस पी चमोली, अमरीश त्यागी, रवि यादव, प्रमोद बहल, मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, बबलू यादव, राममेहर कौशिक, मंडल प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी, सचिन अम्बवता, ओम यादव, पूनम सिंह, मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, डॉ प्रसेनजित मैत्रा, लोकेश यादव, मल्लिकेश्वर झा, अहसान ख़ान, संजय बाली, अर्पित गोयल, करतार सिंह, अमित त्यागी, राजीव त्यागी, रवि मिश्रा, रमेश शेखर, प्रज्ञा पाठक, मुक्तानंद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed