फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: दो पक्षों की लड़ाई समुदाय में बदली, तनाव के बीच भारी फोर्स तैनात

Wed, 25 Jan 2023 02:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
NA
रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में एक पक्ष के दो गुटों के बीबच शुरू हुआ विवाद देखते देखते दो समुदायों में बदल गया। हालांकि पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात कर हालात को बिगड़ने से बचा लिया है। एसपी क्राइम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

खेड़ा में एक धार्मिक स्थल पर मंगलवार देर शाम भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच दूसरे धर्म के दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष का लड़का मारपीट से बचने के लिए धार्मिक स्थल के भीतर आ गया और गेट बंद कर दिया। उसके पीछे दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गेट को जबरन खुलवाने की कोशिश की और ईंट भी फेंकी। इससे धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग भड़क गए। इस बीच मारपीट करने वाले युवक भाग निकले। यहां विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण समन्वय सहित अन्य संगठनों के लोग वहां एकत्र हो गए। एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर. घोड़के, सीओ सिटी अनुषा बडोला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों समझाया। हंगामे के अंदेशे के बीच अलग-अलग थानों से फोर्स बुला ली गई। यहां मौजूद लाखन सिंह, संजय ठुकराल सहित अन्य लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed