फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: विक्ट्री टनल के अंदर कारों की भिड़ंत, सवा घंटे तक प्रभावित रहा यातायात

Thu, 19 Jan 2023 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
NA
विक्ट्री टनल से क्राॅसिंग, ताराहाल और पुराना बस स्टैंड तक लगी रही वाहनों की कतारें
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के सबसे व्यस्त विक्ट्री टनल सड़क के अंदर दो वाहनों की भिड़त हो गई। इससे सड़क पर लंबा जाम लगा गया। करीब 20 मिनट तक आवाजाही पूर्ण तौर पर बंद रही। इस दौरान जाम में सैकड़ों पर्यटक वाहन, टैक्सियां और बसें फंस गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को टनल के अंदर से हटाया। इसके बाद यातायात को वनवे सुचारु किया गया। करीब सवा घंटे तक यातायात वनवे रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
गनीमत रही कि टक्कर में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा हैं।

शहर के सर्कुलर सड़क पर वीरवार देर शाम करीब 6:15 बजे यह हादसा हुआ। टैक्सी नंबर का वाहन विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार की तरफ जा रहा था। दूसरा वाहन ताराहाल से विक्ट्री टनल से गुजर रहा था। पुलिस के मुताबिक टैक्सी नंबर के वाहन ने सामने की तरफ से आ रहे वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद विक्ट्री टनल से विधानसभा होते हुए 103 टनल तक, विक्ट्री टनल से ताराहाल तक और विक्ट्री टनल से ओल्ड बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब 6:35 बजे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। पुलिस की मौजूदगी में एक वाहन को सड़क से हटाकर यातायात वनवे किया। इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। रात करीब 7:30 बजे दूसरे वाहन को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मियों को यातायात बहाल करने में पसीना बहाना पड़ा। पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

--
बालूगंज के टुटू क्षेत्र में मृत मिला नेपाली
शिमला। राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसकी उम्र 40 के लगभग बताई जा रही है। वीरवार सुबह करीब 10:00 बजे यह व्यक्ति टुटू क्षेत्र में बेसुध पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस इसे अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने इसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अस्पताल के शव गृह में रखा है। बालूगंज थाना पुलिस ने संबंधित थानों को मृतक व्यक्ति की पहचान के बारे सूचित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed