{"_id":"63d036b35492b55fee321185","slug":"na-na-news-c-17-1-47407-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई चौकसी, 21 सौ पुलिसकर्मी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई चौकसी, 21 सौ पुलिसकर्मी नियुक्त
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई चौकसी, 21 सौ पुलिसकर्मी नियुक्त
- 25 नाके लगाए, 31 पीसीआर, 73 राइडर व 26 डायल-112 की गाड़ियां कर रही गश्त
-अंतरराज्यीय सीमा पर लगाए गए 18 नाके
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कर्मी आने-जाने वालों पर निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने 2100 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगा दिया है। विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारी व्यवस्था पर बराबर नजर रखे हुए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए जिले की सीमाओं को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। बैरिकेड लगाकर जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
डीसीपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ ही किराएदार व विदेशियों की भी जांच करने को कहा है। पुलिस ने सुरक्षा को बेहतर करने के लिए 2100 जवानों को नियुक्त किया गया है। विभिन्न चौराहों पर पुलिस नाके लगाए हैं। जिले में 25 नाके लगाए गए हैं। 31 पीसीआर व 73 राइडर को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 26 डायल-112 की टीम भी लगातार गश्त कर रही हैं। सोनीपत शहर के साथ ही खंड स्तर पर गन्नौर, गोहाना, खरखौदा में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
मार्ग भी किया गया परिवर्तित
जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिले में छोटूराम चौक, महलाना रोड निकट श्मशान घाट, टी-प्वाइंट महलाना रोड निकट डीसी कॉलोनी, टी-प्वाइंट गढ़ी ब्राह्मणान मोड़, सोनीपत गोहाना रोड व हनुमान मंदिर एवं सैनिक रेस्ट हाउस के साथ नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर लगा पुलिस बल इन मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों को मार्ग परिवर्तित करवाकर दूसरे मार्गों से रवाना करेगा।
विज्ञापन
सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी
पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्ली व उत्तर प्रदेश की सीमाओं तथा दूसरे जिलों से लगती सीमाओं पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों एवं संदेहास्पद व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने दिल्ली की सीमा पर 12 और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर छह नाके लगाए हैं।
ड्रोन हमले से सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग
पुलिस ड्रोन हमले को लेकर सजग है। जिसे लेकर पुलिस ने कड़े प्रबंध किए है। इसे लेकर स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दिलवाई गई है। वहीं ड्रोन को लेकर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कहीं कोई ड्रोन दिखाई देगा तो उस पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। जिले में किसी भी स्थान पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई है।
पुलिस लगातार कर रही रात्रि गश्त
पुलिस टीम संदिग्धों पर लगातार नजर रख रही है। इसके लिए रात्रि को विशेष गश्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों व बस्तियों में जाकर संदिग्धों की जांच कर रही है। होटलों-ढाबों में किराएदारों की जांच की जा रही है। बिना वैध कागजात के किराए पर मकान-कमरा देने पर पुलिस 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर सकती है।
लावारिस वस्तु को को किसी सूरत में नहीं छूना है। यह विस्फोटक सामग्री हो सकती है। खुद जागरूक नागरिक बनें और अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें। कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो डायल-112 या 0130-2222903 पर सूचना दें। अपने पास के पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर सकते हैं। अगर कहीं काई संदिग्ध ड्रोन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को बताए। पुलिस पूरी तरह से सजग है।
- निकिता खट्टर, डीसीपी मुख्यालय