फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: ट्रकों की टक्कर से हुए विवाद में की थी चालक की हत्या, आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी राई। गांव चौहान जोशी के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रक चालक की हत्या दूसरे ट्रक के चालक-क्लीनर ने की थी। रिश्ते में चाचा-भतीजा दोनों आरोपियों को बहालगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर है। ट्रक चालक की आरोपियों के ट्रक से टक्कर के बाद हुई कहासुनी में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव चंदापुर निवासी धीरज व रिश्ते में उनका भतीजा डिंपल है। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

डीसीपी निकिता खट्टर ने मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव गोपालगढ़ निवासी दुर्गा सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि उनके पिता बीरबल सिंह (53) ट्रक चालक थे। वह गुरुग्राम की एक्सप्रेस कंपनी में कार्यरत थे। वह 17 जनवरी को ट्रक लेकर गांव चौहान जोशी स्थित स्थित दावत राइस मिल से चावल लेने आए थे। उन्होंने 19 जनवरी की रात को चावल लोड कर लिए थे। उन्होंने रात को कोहरा होने के चलते ट्रक को हाईवे पर ले जाकर सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया था। 21 जनवरी को पुलिस को ट्रक में उनका शव पड़ा होने की जानकारी दी गई थी। उन्हें सूचना मिली तो वह सोनीपत आए थे। उन्हें लगा था कि हृदयाघात से उनके पिता का निधन हो गया है। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें बीरबल सिंह की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में थाना प्रभारी ऋषिकांत की टीम ने सीसीटीवी खंगाले तो दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया तो उनकी पहचान ट्रक चालक धीरज व क्लीनर डिंपल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रात को उन्होंने कोहरे में अपना ट्रक खड़ा कर रखा था। इसी दौरान पीछे से दूसरे ट्रक चालक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी थी। जिसमें कहासुनी के बाद उन्होंने गला दबाकर दूसरे ट्रक चालक की हत्या कर दी थी। बाद में वह भाग गए थे। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन


शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने घटना के समय शराब पी रखी थी। ऐसे में जब उनके ट्रक को पीछे से टक्कर मारी गई तो वह आपा खो बैठा। उन्होंने जब दूसरे ट्रक में सवार चालक को टोका तो वह बहस करने लगा। जिसके बाद उन्होंने ट्रक में चढ़कर उसका गला दबा दिया। धीरज ने गला दबाया, जबकि उसके भतीजे ने उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed