{"_id":"63c9aac09b288f627335dd35","slug":"na-na-news-c-14-1-85581-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। भारतीय किसान यूनियन के 15 दिन से चल रहे धरने में बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन, एसडीएम सरधना, एसपी सिटी कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दौराला फ्लाईओवर के नीचे 15 दिन से धरने पर बैठे थे। दो दिनों से भूख हड़ताल की जा रही थी। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम पंकज राठौर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष आवारा पशुओं को गोशाला भेजे जाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने व मुआवजा दिलाने की मांग रखी। एडीएम प्रशासन ने जल्द सभी मांगे पूरा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर गौरव टिकैत, लाठीऑन खाप के चौधरी धीरेंद्र सिंह, गठवाला खाप के थाबेदार खाप के चौधरी श्याम सिंह धरने पर पहुंचे। इस मौके पर अकाश सिरोही, मनोज त्यागी, उपेंद्र प्रधान, मास्टर जगसोरन, महराज सिवाया, महकार, रविंद्र दौराला, शोसिंह प्रधान, सोहित मवाना, रहमान, अशोक, लव भराला, प्रशांत सकौती आदि मौजूद रहे। संवाद