{"_id":"63c04c2f85a1355281071d92","slug":"na-grnoida-news-c-23-1-noi1091-1770","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो दिन में 83 वाहन लांच, आज से आम लोग कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो दिन में 83 वाहन लांच, आज से आम लोग कर सकेंगे दीदार
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2023
दो दिन में 83 वाहन लांच, आज से आम लोग कर सकेंगे वाहनों का दीदार
-दूसरे दिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने उतारे 23 वाहन
-आज 750 रुपये होगा टिकट, मेट्रो स्टेशन के साथ पार्किंग स्थल पर होगी बिक्री
-ऑटो एक्सपो में अमर उजाला निभा रहा है मीडिया पार्टनर की भूमिका
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो में 48 ऑटो मोबाइल कंपनियों ने दो दिन में 83 नए वाहन बाजार में उतारे हैं। जिनका आम जनता शुक्रवार से दीदार कर सकेगी। हालांकि बिजनेस डे होने के कारण आज टिकट महंगा (750 रुपये) होगा। सुबह 11 बजे से ऑटो एक्सपो शुरू होगा और शाम 8 बजे तक चलेगा। एक्सपो में आने वाले लोग दिल्ली-एनसीआर के आठ मेट्रो स्टेशन और पार्किंग स्थल से टिकट खरीद सकते हैं। ऑटो एक्सपो में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो-2023 का आगाज हो चुका है। 11 और 12 जनवरी को 48 कंपनियों ने अपने नए वाहनों को लांच किया है। पहले दिन विभिन्न कंपनियों ने 60 वाहन बाजार में उतारे थे। जबकि बृहस्पतिवार को ऑटो मोबाइल कंपनियों ने 23 वाहन लांच किए हैं। इनमें मारुति सुजुकी की ऑफ रोड एसयूवी जिम्नी ने लोगों को काफी प्रभावित किया। साथ ही, कंपनी ने एसयूवी फ्रॉन्क्स को भी लांच किया है। उधर, एमजी मोटर ने हाइड्रोजन ईंधन सेल एमपीवी यूनिक-7 एसयूवी को पेश किया है। एसएमएल इसुजु ने कार्गो और पैसेंजर सेगमेंट में चार मॉडल पेश किए हैं। मोटोवोल्ट ने भारत के पहले स्वदेशी स्मार्ट मल्टी पर्पज ई-स्कूटर यूआरबीएन को लांच किया। ग्रेवटन मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणी में चार मॉडल क्यूआरएक्स, एआरक्यू, रैपिड ईवी और क्वांटा एसई पेश किए हैं। जूपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने ई-एलसीवी 2.2 टन लांच किया है। एलएमएल कंपनी ने एक बार भी भारतीय बाजार में वापसी की है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर एलएमएल स्टार लांच किया है। हंगरी की कंपनी कीवे ने ऑल न्यू एसआर 250 बाइक लांच की है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दीदार
आज से ऑटो एक्सपो में आम लोग के लिए खुल जाएगा। सुबह 11 बजे से ऑटो एक्सपो में लोगों को प्रवेश मिलेगा। शाम साढे सात बजे एक्सपो में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। 14 और 15 जनवरी को सप्ताहांत होने के कारण टिकट 475 रुपये का होगा। उसके बाद 16 से 18 जनवरी के बीच टिकट 350 रुपये का होगा। एनसीआर के आठ मेट्रो स्टेशन और ऑटो एक्सपो की पार्किंग स्थल के पास पर टिकटों की बिक्री होगी।