फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mussoorie-Haathi Paon road caves in after cracks appear

Noida News: मसूरी-हाथी पांव मार्ग दरारें पड़ने के बाद धंसा

Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie-Haathi Paon road caves in after cracks appear
मसूरी हाथी पांव मार्ग में सीजेएम वेवरली स्कूल के निकट पड़ी दरारें , सड़क हुई संकरा --संवाद -1
मसूरी। हाथी पांव मार्ग सीजेएम वेवरली स्कूल के पास दरारें पड़ने के बाद धंसने लगा है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने लोनिवि से सड़क शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन




हाथी पांव मार्ग पर एक सप्ताह पहले दरारें पड़नी शुरू हुई थीं। इसके बाद दरारें मोटी होती गईं। अब मार्ग बहुत अधिक धंस गया है। इससे मार्ग संकरा हो गया है। साथ हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया है। मार्ग से चार से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही लगातार होती है। एक सप्ताह से अधिक समय से समस्या बनी हुई है। लोनिवि को सड़क को शीघ्र ठीक करना चाहिए। वहीं, लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लौधियाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर लिया गया है। इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed