फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Musician Himesh Reshmia to promote tourismMusician Himesh Reshmia to promote tourism

Noida News: पर्यटन को बढ़ावा देने आगे आए संगीतकार हिमेश रेशमिया

Fri, 18 Jul 2025 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Musician Himesh Reshmia to promote tourismMusician Himesh Reshmia to promote tourism
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ हिमेश ने देखा पीएम संग्रहालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया भाजपा सरकार के साथ काम करेंगे। कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ उन्होंने शुक्रवार को तीन मूर्ति मार्ग पर प्रधानमंत्री संग्रहालय देखा। इस भ्रमण के जरिये दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ और अन्य आधुनिक पर्यटन स्थलों को देशभर में लोकप्रिय बनाने का अभियान शुरू किया है।

प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित 14 गैलरियां हैं जो भारत के राजनीतिक इतिहास को जीवंत बनाती हैं। संग्रहालय में 6-डी हेलिकॉप्टर राइड, वर्चुअल फोटो सेशन, हैंडराइटिंग रोबोट, टाइम मशीन, 3-डी राष्ट्रीय प्रतीक और काइनेटिक एलईडी लाइट्स से सजे राष्ट्रीय ध्वज जैसी खास सुविधाएं हैं। ये सुविधाएं आगंतुकों को इतिहास के साथ जोड़ने का अनूठा अनुभव देती हैं। पर्यटन मंत्री और हिमेश ने संग्रहालय की अत्याधुनिक गैलरियों और तकनीकी विशेषताओं को समझा। कपिल मिश्रा ने कहा कि ये संग्रहालय सिर्फ इतिहास को नहीं दिखाता बल्कि देश के महान नेताओं की यात्रा से प्रेरणा देता है। हर भारतीय को यहां आकर भारत के गौरवशाली नेतृत्व को करीब से देखना चाहिए।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों को और आकर्षक बनाएगी सरकार
कपिल मिश्रा ने दिल्ली के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि कर्तव्य पथ, भारत मंडपम, प्रधानमंत्री संग्रहालय और डॉ. आंबेडकर स्मारक जैसे स्थल आधुनिक भारत की पहचान हैं। दिल्ली सरकार इन पर्यटन स्थलों को और आकर्षक बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed