फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

Fri, 31 Oct 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
murder
फोटो
विज्ञापन

-बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव में दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी
-हत्या के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों ने दी तहरीर
-पुलिस ने कहा सभी पहलुओं पर हो रही जांच, जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात बंबावड़ गांव स्थित पेरीफेरल पुल के समीप हुई। जहां बाइक सवार बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दिसंबर माह में दो बेटियां की शादी भी है। घटना से पीड़ित परिवार में मातम छा गया है।
मृतक की पहचान महिपाल (45) निवासी बंबावड़ बादलपुर के रूप में हुई है। वह गांव खेती किसानी के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी गांव में ही प्रापर्टी डीलर की दुकान है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर गांव की ओर जा रहे थे। कल्दा गांव के समीप पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के नीचे बाइक सवार हमलावर ने महिपाल की छाती में दो गोली मारी। आरोपी ने महिपाल को गोली मारने के बाद मुंह पर ईंट-पत्थर मारे और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही घटना स्थल पर मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी बादलपुर ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि दोपहर के समय डायल-112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की दिसंबर में दो बेटियां की है शादी : महिपाल की के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्री एक पुत्र हैं। इनमें दो बेटियों की 10 दिसंबर में शादी होनी है। मगर महिपाल की हत्या से शादी से पहले घर में मातम का माहौल छा गया है। वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या के पीछे किसी से पुरानी रंजिश या विवाद से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article