{"_id":"5f1320118ebc3e63a81dc9d2","slug":"murder-case-filed-against-4-mewat-news-noi524192668","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बेटे की हत्या, पिता को भी गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बेटे की हत्या, पिता को भी गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। इंडरी खंड के आलदौका गांव में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने शुक्रवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं मृतक के पिता को भी पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी पाकर नूंह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि मृतक के पिता को पुलिस ने इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
इंडरी खंड के गांव आलदौका निवासी मृतक किशनचंद (18) पुत्र ओमप्रकाश (47) नूंह से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वे आलदौका गांव के जिम के पास पहुंचे तो अचानक उनके पीछे से आ रहे गांव के ही हेंडल पुत्र उदय, लबड़ी पुत्र राजबीर, योगेश पुत्र महेश व गांव के अन्य युवक टंगल ने उनके ऊपर गोली चला दी। जिसमें किशनचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी आरोपी युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद आलदौका और छछेड़ा सहित अन्य गांवों के कई लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी नूंह सदर थाने में दी। घटना के बाद दर्जनों पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं घायल ओमप्रकाश को इलाज के लिए नलहड़ कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के लोगों का झगड़ा करीब चार माह पहले हुआ था। लेकिन ग्रामीणों की पहल से इस झगड़े का फैसला करा दिया गया था। लेकिन इस घटना को इसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। नूंह सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आलदोका निवासी आरोपी हेंडल पुत्र उदय, लबड़ी पुत्र राजबीर, योगेश पुत्र महेश व गांव के एक अन्य युवक टंगल के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।