फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   municipality refused encroachment in front of shops

पालिका ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण

Thu, 03 Dec 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
municipality refused encroachment in front of shops
पालिका ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

तावडू। नगर पालिका प्रशासन ने एसडीएम के आदेश पर बुधवार को तावडू में अतिक्त्रस्मण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। पालिका प्रशासन और पुलिस बल को देख लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। नगर के व्यस्ततम पटौदी चौक से शुरू होकर सोहना रोड तक पीला पंजा जमकर चला। नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी संख्या में टीन शेड ,लोहे की सीढ़ियां ,मेज कुर्सी आदि सामान जब्त किया। कई दुकानदारों के चालान भी किए गए। बुधवार दोपहर बाद लगभग ढाई बजे तावड़ू बीडीपीओ नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका जेई संजीव उप्पल, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सदस्य और पुलिस बल सबसे पहले नए बस स्टैंड पटौदी चौराहे व नूंह रोड पर पहुंचे। यहां सड़क पर फैले अतिक्रमण और दुकानों के आगे लगे टीन शेड को जेसीबी सेे हटाना शुरू कर दिया। बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदारों ने दुकानों के आगे चबूतरा बनाकर, फल, सब्जी विक्त्रस्ेताओं ने टाल व रेहड़ी आदि लगाकर सबसे अधिक अतिक्रमण किया था। इसकी शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। नगर पालिका के जेई संजीव उप्पल ने कहा कि दुकानदारों की ओर से किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार मुनादी कराई जा चुकी है, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। फल सब्जी रेहड़ी वालों के लिए नगर में नई अनाज मंडी और और बावला रोड पर बगीची में जगह सुनिश्चित की गई है। जल्द ही सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed