फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipal Corporation will make Bio CNG from sludge gases

Noida News: स्लज की गैसों से बायो सीएनजी बनाएगा नगर निगम

Wed, 15 Oct 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will make Bio CNG from sludge gases
गाजियाबाद। सीवर से निकलने वाले गंदगी (स्लज) से बायो सीएनजी गैस तैयार करने के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया है। सीवर की गंदगी से निकलने वाली गैसों को बायो सीएनजी में बदला जाएगा। इसके प्लांट को लगाने के लिए निगम की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पीपीपी मॉडल पर इसको संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि डूडाहेड़ा स्थित 70 एमएलडी एसटीपी प्लांट पर वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के समय पैदा होने वाली हानिकारक गैसों को खत्म करने के लिए निगम की ओर से बायो सीएनजी प्लांट तैयार किया जाएगा। इसके लिए निविदा मांगी गई है। जलकल विभाग की ओर से राजस्व की प्राप्ति के लिए योजना बनाते हुए कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्लांट के सीवेज वॉटर ट्रीटमेंट के दौरान उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए मिथेन व हाइड्रोजन सल्फाइड गैस को संग्रहित करते हुए बायो सीएनजी गैस बनाने का कार्य किया जाएगा। जो लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि एसटीपी प्लांट पर वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के क्रम में कई हानिकारक गैस पैदा होती है। इसको पीपीपी मॉडल पर बायो सीएनजी में बदलने के लिए प्लांट तैयार करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जल निगम की कार्यदाई संस्था वीए टेक वेबग लिमिटेड की ओर से जहरीली गैसों को संग्रहित करते हुए पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा। इस सीएनजी का उपयोग नगर निगम के वाहनों में भी किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसको तैयार करने में एक वर्ष का समय लगेगा। प्लांट तैयार होने के बाद प्रतिदिन लगभग 1500 किलो बायो सीएनजी गैस बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed