फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipal corporation asks oustanding amount

35 साल बाद निगम ने मांगी बकाया राशि

Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation asks oustanding amount
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम नगर निगम ने झिरका खंड विकास पंचायत कार्यालय को बकाया राशि 15 दिन के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। 35 साल बाद निगम ने नोटिस भेजकर दमकल विभाग के खर्चे की बकाया राशि देने के आदेश दिए हैं। 2005 से पहले नूंह जिला गुरुग्राम का हिस्सा था और दमकल विभाग की गाड़ियां गुरुग्राम से मेवात क्षेत्र में आती थी। गुरुग्राम नगर निगम के अनुसार 1981 से 85 तक पांच सालों में कई गांवों में आग लगी थी और आग पर काबू पाने के लिए नगरनिगम द्वारा दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गई थी। इसके अनुसार 1981 में पापड़ा गांव पर 500 रुपये, रनियाला पर 1500, घाटा शमसाबाद पर 1450, अरावली पर 800, गयसिंबास पर 1000, गुजर्नगला पर 1000 समेत अन्य गांवों पर बकाया है। खंड विकास पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी इब्राहिम ने बताया कि बहुत ही पुराना मामला है। इसलिए परेशानी हो रही है। नगरनिगम के आदेश पर सभी ग्रामपंचायतों को नोटिस देकर दमकल विभाग की बकाया राशि देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बकाया राशि जमा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed