{"_id":"68f50ad7c1a6197d3d03feb2","slug":"moving-car-catches-fire-passengers-narrowly-escape-noida-news-c-23-1-lko1064-78501-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन
- आसपास के लोगों ने महिला समेत तीन को शीशा तोड़कर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सैंथली मोड पुलिस चौकी के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। पुलिस व आसपास के लोगों ने कार सवारों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में लगी है ।
कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के बढ़पुरा गांव निवासी सतवीर परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उन्होंने धनतेरस को पुरानी कार खरीदी थी। रविवार की शाम को सतवीर अपनी पत्नी नीरज देवी , बेटा सौरव के साथ कार में सवार होकर आहार गंगा स्नान करने के लिए ग्रेटर नोएडा से चले थे । जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर जारचा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सैंथली मोड पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो कार के बोनट में अचानक आग की चिंगारी निकलती दिखाई दी। यह देखकर सतवीर ने कार को रोक लिया । तब तक बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला गया। एतिहातन सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक लिया गया। टोल प्लाजा के समीप खड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी को तुरंत बुलाया गया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
--
ऋषिपाल सिंह