फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Moto GP investigation report reached CM

Noida News: सीएम के पास पहुंची मोटो जीपी की जांच रिपोर्ट

Tue, 18 Jun 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Moto GP investigation report reached CM
यमुना प्राधिकरण की ओर से तैयार हुई है रिपोर्ट, मोटो जीपी रेस कराने वाली कंपनी है दोषी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देश में पहली बार मोटो जीपी कराने वाली फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स कंपनी को दोषी करार देने वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गई है। यमुना प्राधिकरण की ओर से तैयार रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की संभावना है। रिपोर्ट पर 16 जून को बैठक होनी थी, लेकिन इसे फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है।

कंपनी की ओर से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में पिछले वर्ष सितंबर में हुई पहली भारतीय मोटो जीपी रेस मामले में भारी अनियमितता पाई गई है। प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने इस पूरे मामले की जांच की है। इसमें कंपनी पर वेंडरों का भुगतान न करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। जांच में पाया गया है कि कंपनी गैर सूचीबद्ध है। इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 10 लाख व प्रदत्त पूंजी मात्र 1.27 लाख रुपये है। कंपनी पर वेंडरों की देयता और रेस के लिए हुए कार्यों की लागत में भी असमानता मिली। यह कंपनी 12 मई 2022 में रजिस्टर्ड हुई है। कंपनी को इस तरह का इवेंट कराने का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए कंपनी ने इन्वेस्ट यूपी के साथ अनुबंध किया। कंपनी ने 15 फरवरी 2023 को दिए पत्र में कुल व्यय 42.33 करोड़ रुपये दर्शाया है, जबकि वेंडरवार अंतिम राशि 41.09 करोड़ व पत्र के साथ संलग्न टैक्स इनवाइस के अनुसार 39.871 करोड़ व्यय आता है। वहीं, आयोजन में ट्रैक खर्च व निवेशक सम्मेलन पर किया गया व्यय 45.06 करोड़ दिखाया है। मोटो जीपी रेस के दौरान हुए कार्यों और उनके भुगतान में असमानता है। कंपनी ने कार्यों और भुगतान से संबंधित कोई विस्तृत विवरण भी जमा नहीं किया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट पढ़ ली है। शासन स्तर पर इस मामले में सख्त निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed