फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mosquitoes infestation on the rise, dengue and malaria threat looms large

Noida News: मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का खतरा मंडराया

Tue, 10 Mar 2026 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes infestation on the rise, dengue and malaria threat looms large
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में मच्छर मार दवा के छिड़काव की उठाई मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों के साथ-साथ पशुओं में भी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐंचवाड़ी, गोकलपुर, नीमखेड़ा, फलेंडी समेत पिनगवां क्षेत्र के कई गांवों में मच्छरों का आतंक बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि घरों के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। कई परिवार रात भर मच्छरों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि मच्छरों के कारण ही बुखार के मामले बढ़ रहे हैं और अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
ग्रामीण साहिद खान, मकसूद खान, राशिद, एहसान, जफ़र, मोहम्मद सलीम, जाहुल, आरिफ, रफीक सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई और दवा का छिड़काव न होने के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रकोप से इंसानों के साथ-साथ पशुधन को भी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांवों में जल्द से जल्द मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरों के प्रकोप को कम किया जा सके और संभावित बीमारियों के फैलने से पहले ही रोकथाम हो सके।
विज्ञापन




……….


अगर किसी क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप अधिक पाया जाता है तो उसकी जांच कराई जाएगी और सरपंच के सहयोग से वहां फोगिंग कराई जाएगी, ताकि लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनप्रीत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed