फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 75% of the work under SIR process completed in Jewar

Noida News: जेवर में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे

Tue, 02 Dec 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
More than 75% of the work under SIR process completed in Jewar
जेवर में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) पूरी ताकत झोंक दी है। पुनरीक्षण अभियान के तहत कुल 3.67 लाख गणना प्रपत्रों को पूरा किया जाना है। क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन, नाम जोड़ने, हटाने और सुधार करने की पूरी प्रक्रिया में बूथ स्तर अधिकारी लगातार लगे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक लक्ष्य का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

बूथ लेवल अधिकारी अथक मेहनत कर हर दिन नागरिकों के घर-घर पहुंच रहे हैं। वे न केवल मौजूदा वोटरों के विवरणों का सत्यापन कर रहे हैं, बल्कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी नए पात्र युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भी गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। उनका कहना है कि शेष बचे लगभग 25 प्रतिशत कार्य को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed