फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 215 applications received

Noida News: 12 औद्योगिक प्लॉट के लिए आए 215 से ज्यादा आवेदन

Mon, 25 Aug 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
More than 215 applications received
-नोएडा प्राधिकरण ने जुलाई में लांच की थी योजना, अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के 12 औद्योगिक प्लॉट के लिए 215 से ज्यादा आवेदन आए हैं। यह योजना प्राधिकरण ने जुलाई में लांच की थी। इसके बाद समय बढ़ाया गया। समय पूरा होने के बाद सोमवार को आवेदनों का आकलन हुआ।
बताते चलें कि योजना में शामिल सभी प्लॉट का क्षेत्रफल आठ हजार वर्ग मीटर से कम है। प्लॉट का आवंटन प्राधिकरण ई-नीलामी के जरिए करेगा। अब आगे ई-नीलामी में शामिल होने के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया की परीक्षा 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक के साथ पास करनी होगी। 90 अंक का ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया है, जिसमें औद्योगिक विकास व स्थिरता के कई मानक शामिल हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फेज-1 के अंतर्गत शहर के सेक्टर-1 से 11 तक शामिल हैं। इसमें से सेक्टर-7, 8 और 10 के 5 प्लॉट योजना में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-7 के डी ब्लॉक, सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक एवं सेक्टर-10 के बी ब्लॉक में खाली प्लॉट का आवंटन इस योजना में किया जाएगा। ये प्लॉट 112 से लेकर 1178 वर्ग मीटर तक के हैं। वहीं फेज-2 में बड़े आकार के प्लाट शामिल हैं। यहां 7 प्लॉट सेक्टर-80 और 162 में हैं। इन दोनों सेक्टर में सबसे छोटा प्लॉट 450 वर्ग मीटर का है वहीं क्षेत्रफल में सबसे बड़े 2 प्लॉट 7430 वर्ग मीटर के हैं। ई-निलामी में सेक्टर के रिजर्व प्राइज से अधिक बोली लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed