फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 200 teams participated in the competition.

Noida News: प्रतियोगिता में 200 से अधिक टीमों ने लिया भाग

Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
More than 200 teams participated in the competition.
ग्रेटर नोएडा। स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने टेक्नोएक्सियन नॉर्थ जोनल चैंपियनशिप-2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टेक्नोएक्सियन नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। एमिटी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड रोबोटिक्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 200 से अधिक टीमों ने भाग लिया। स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने इनोवेशन कॉन्टेस्ट और आरसी क्राफ्ट श्रेणी में अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। इनोवेशन कॉन्टेस्ट में टीम ने प्रथम रनर-अप हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप में स्थान सुनिश्चित किया। विजेता टीम में कक्षा 12 के छात्र टी.एस. श्रीशांत, कक्षा 11 के धैर्य नीरज सिंह, आर्यन सैनी और आदित्य मिश्रा शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed