फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 200 participants who won the marathon were honored

Noida News: मैराथन में जीत हासिल करने वाले 200 से अधिक प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Sun, 07 Sep 2025 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
More than 200 participants who won the marathon were honored
नोट- आवश्यक खबर
विज्ञापन




फोटो



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित 7वें हेवेन कैफे में रविवार को 100 किलोमीटर मैराथन में जीते प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एएवी ग्रुप और तेज कदम फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया। 31 दिवसीय बढ़ते कदम का कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना था। सम्मान समारोह में 200 से अधिक डॉक्टरों और उद्यमियों के साथ अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस एंपायर व राष्ट्रीय खिलाड़ी रंजीत मलिक ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में और बड़े स्तर पर मैराथन कराएं जाने की योजना तैयार की जा रही है। एएवी ग्रुप के डॉ. विवेक वैभव ने कहा कि ऐसे आयोजन हमेशा नई ऊर्जा का संचार करते हैं। खेल भावना को आगे बढ़ाने के लिए मैराथन का आयोजन भी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम स्वस्थ आदतों के निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर अरुण सिंह, तेज कदम फाउंडेशन मुकेश प्रुथी भी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed