{"_id":"690f4ca4b167c7688b0b9cd5","slug":"more-than-1000-flats-booked-under-jan-sadharan-awas-yojana-noida-news-c-340-1-del1004-111614-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जन साधारण आवास योजना में 1000 से ज्यादा फ्लैट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जन साधारण आवास योजना में 1000 से ज्यादा फ्लैट बुक
विज्ञापन
डीडीए की रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग योजना रही सफल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डीडीए की जन साधारण आवास योजना फेज-2 में 1000 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए हैं। शुक्रवार को शुरू हुई बुकिंग में लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और सिर्फ 24 घंटे में रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग के सभी फ्लैट बुक हो गए।
डीडीए के मुताबिक इस सफलता के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने योजना की समीक्षा की और इसकी प्रगति पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना समाज के हर वर्ग को रहने के लिए घर देने में मददगार होगी। फेज-2 के तहत करीब 1500 फ्लैट एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में डीडीए ने रखे थे। ये फ्लैट शिवाजी मार्ग, रामगढ़ कॉलोनी, रोहिणी और नरेला में हैं। नरेला को छोड़कर बाकी सारी जगहों पर कनेक्टिविटी व बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। नरेला उप नगरी के विकास का खाका डीडीए ने तैयार कर लिया है।
फेज-1 की सफलता के बाद डीडीए ने इस योजना को आगे भी बढ़ाने का मन बनाया था। सितंबर में इसका पहला चरण शुरू हुआ जिसमें करीब 1200 फ्लैट रखे गए थे जो पहले ही दिन बुक हो गए थे। अब ऐसे ही दूसरे फेज में भी फ्लैट बुक हुए हैं। ये फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ की योजना से बुक किए गए। उम्मीद है कि डीडीए इस योजना के अगले चरण को शुरू करेगा। डीडीए को नरेला के फ्लैट बेचने में अभी भी दिक्कत हो रही है। इसकी मुख्य वजह अभी तक वहां पर समुचित कनेक्टिविटी नहीं होना ही है।