Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monika, a daughter of the district, will showcase her mettle at the National School Athletics meet.

Noida News: राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स में दम दिखाएगी जिले की बेटी मोनिका

Mon, 09 Nov 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Monika, a daughter of the district, will showcase her mettle at the National School Athletics meet.
एथलीट मोनिका। स्रोत कोच
- 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का स्वर्ण जीतकर किया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन

फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की एथलीट मोनिका 21 से 24 नवंबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 400 मीटर बाधा दौड़ में चुनौती पेश करेंगी। दादरी क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी मोनिका दुजाना स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। वह ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच सोनू भाटी और अंकित भाटी की देखरेख में अभ्यास करती हैं। कोच सोनू भाटी ने बताया कि मोनिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह इन दिनों अपनी गति, तकनीक और फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed