फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monday was the hottest day of the season

Noida News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Mon, 10 Apr 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of the season
अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री पहुंचा, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम
विज्ञापन


38 : डिग्री तक पारा हफ्ते के अंत तक पहुंचने के आसार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पसीने छुड़ाने लगी है। सोमवार को 34.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से चार डिग्री कम है। अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। 13 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री और 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस तरह से तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है इस कारण से गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाका रहा सबसे गर्म

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाके में 37.2 डिग्री, पीतमपुरा में 36.7 व नजफगढ़ में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अप्रैल के पहले सप्ताह तक तापमान 30 डिग्री तक बना हुआ था। लेकिन बीते सप्ताह से बारिश का प्रभाव खत्म होने के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। आंशिक बादल है लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं है। अब इस सप्ताह के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed