{"_id":"68e6b197f63337f9c50d5964","slug":"mohit-won-gold-in-the-state-level-karate-competition-na-news-c-196-1-nnl1010-130796-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोहित ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोहित ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्वय
नारनौल। 52 वीं राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2 से 5 अक्तूबर तक कैथल में हुई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। महेंद्रगढ़ जिले के 6 प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया था।
अंडर 17 के 82 किलोग्राम भार वर्ग में शहर के मोहित यादव ने स्वर्ण पदक, 32 किलो भार वर्ग में एंजल कौशिक और तनु शर्मा ने कांस्य पदक व 45 किलो भार वर्ग में मोंटी ने भी कांस्य पदक जीता। कोच सचिन इंदौरा और गौतम शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
हमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक दिलाए। मोहित यादव का इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में चयन हुआ है। साहित्यकार भूपसिंह भारती ने बताया कि मोहित को नगर परिषद के वाइस चेयरमैन संजीव यादव व टाइगर क्लब प्रधान राकेश यादव ने पगड़ी पहना व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मोहित, मोंटी, तनु शर्मा और एंजल कौशिक को सम्मानित करने के लिए कैलाश नगर से केशव नगर स्थित जेएसआर मार्शल अकादमी तक विजय सम्मान यात्रा निकाली गई।