फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modi's hands have to be strengthened by making Harsh an MP: Pushkar Dhami

हर्ष को सांसद बनाकर मोदी के हाथों को मजबूत करना है : पुष्कर धामी

Wed, 01 May 2024 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Modi's hands have to be strengthened by making Harsh an MP: Pushkar Dhami
पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
विज्ञापन

जनसभा में बोले- कांग्रेस और आप का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली के प्रदर्शनी विहार में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में शिरकत की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम, गंगा यमुना की भूमि से मुख्य सेवक के रूप में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिल्ली आया हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश विकास की नई अवधारणाओं और परिभाषाओं को गढ़ने का काम कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। कोरोना काल में भी व्यवस्थित तौर से देश को चलाकर वैक्सीनेशन का काम पूरे देश में किया। भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। भारत विश्व का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ा है।
धामी ने कहा कि दिल्ली और देवभूमि का गहरा नाता है। पूर्वी दिल्ली की जनता भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा को अधिक से अधिक वोट देकर जीत दिलाएगी। हर्ष को सांसद बनाकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना है। लोगों का जोश और उत्साह देखकर लगता है यहां की जनता हर्ष मल्होत्रा को संसद भेजने वाली है। पूर्वी दिल्ली जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने निरंतर जनसंघ और भाजपा को सेवा करने का अवसर दिया है। जनता अपने आशीर्वाद से आगामी चुनाव में ये रिकॉर्ड कायम रखेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारत में विश्वस्तरीय संस्थाओं का निर्माण जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वदेशी ट्रेन, नई टेक्नोलॉजी, ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी भारत आगे बढ़ा है। विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, हाईवे और एलिवेटेड रोड्स के साथ मेट्रो रेल, मोनो रेल व अंडर वाटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं। देवभूमि उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने का गौरव प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

‘ गठबंधन एक ठगबंधन है’
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और गठबंधन एक ठगबंधन है। गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता को न मानकर मुस्लिम पर्सन लॉ को मानने की बात कही है। कर्नाटक में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक धर्म विशेष के लोगों को आरक्षण देने का काम हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ गई है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति वोट बैंक के लिए करती है। देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, सबका प्रयास पर भरोसा करता है। कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का लगता है। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ाने, परिवारवाद को बचाने, अस्तित्व को बचाने का ठगबंधन है। मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी पार्टी ईमानदारी का ढोंग रचकर सत्ता में आए, लेकिन आज वह बेईमानी के चलते जेल में बंद हैं। आप ने आम जनता की कमाई पर झाड़ू लगाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed