{"_id":"6900c24ef9fd5a6ca00a13c0","slug":"mobile-snatcher-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79044-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राहगीरों के मोबाइल उड़ाने वाले तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 28 फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राहगीरों के मोबाइल उड़ाने वाले तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 28 फोन बरामद
विज्ञापन
फोटो
-कासना कोतवाली पुलिस ने आंबेडकर पार्क के पास घेराबंदी कर दबोचे आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के बल पर राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग व चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 28 मोबाइल, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से तीनों आरोपियों को आंबेडकर पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कस्बा कासना निवासी दो सगे भाई इरशाद (21) व दिलशाद (19) के अलावा विनीत (20) के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मोबाइल फोन को सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। बरामद बाइक की जांच में पता चला कि वह 2022 में चोरी की गई थी। इरशाद और विनीत के पास से तमंचा और चाकू मिला है।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में राहगीरों से चाकू दिखाकर मोबाइल लूटते थे। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल दिल्ली भेजने की फिराक में थे। जिससे उन्हें सस्ते दामों में बेच सकें। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इरशाद पर चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। दिलशाद पर भी इसी तरह के मुकदमे चल रहे हैं। विनीत पर तीन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। बरामद मोबाइलों की शिनाख्त के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय किया जा रहा है। जिससे उनके वास्तविक मालिकों को फोन वापस दिलाए जा सकें। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।