{"_id":"6913301b9a4422d18b0bb9a3","slug":"mobile-laptop-theft-grnoida-news-c-23-1-lko1064-80201-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक के घर से मोबाइल, लैपटॉप और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक के घर से मोबाइल, लैपटॉप और नकदी चोरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप और आठ हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। जालौन निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा 8 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। पीड़ित के अनुसार जब वह नींद से जागा तो कमरे से मोबाइल और लैपटॉप गायब थे। शक होने पर उसने तत्काल घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे से सामान लेकर भागता दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। तहरीर के अनुसार कामिल 19 अक्तूबर की रात बाइक से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा था। जब वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय चौराहे से करीब 50 मीटर आगे पहुंचा तो पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कामिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे न्यूटिमा अस्पताल मेरठ रेफर किया गया था। वहां भी सुधार न होने पर कामिल को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा लाया गया। जहां 28 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
युवक पर नाबालिग को ले जाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि 8 नवंबर को दोपहर उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चला तो उन्हें शक हुआ कि आशिफ नामक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो