फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mobile and cash looted by showing pistol to student at society gate

सोसाइटी गेट पर छात्र को पिस्टल दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटी

Sun, 31 Oct 2021 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mobile and cash looted by showing pistol to student at society gate
नोएडा। सेक्टर-71 में 11वीं के छात्र पर पिस्टल तानकर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और दो हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 7:15 बजे की है। पीड़ित सोसाइटी गेट पर ही गाय को रोटी खिलाने गया था। पीड़ित के पिता की ओर से कोतवाली फेज-थ्री में शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, नीलेश कुमार परिवार के साथ शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहते हैं। रविवार सुबह उन्होंने बेटे सुब्रत को गेट पास बैठी गाय को रोटी खिलाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

सुब्रत जब सोसाइटी के गेट पर गाय को रोटी खिलाने पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश रास्ता पूछने के बहाने उसके पास पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने सुब्रत पर पिस्टल तान दी और मोबाइल लूट लिया। जेब में हाथ डालने लगे तो छात्र ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। छात्र ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच के बाद चौकी पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। पीड़ित के पिता ने गढ़ी चौकी पर लूट की शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय जांच की बात कहकर उनको वापस भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

चोरी के शक में तीन कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा
सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी समेत तीन लोगों पर चोरी के शक में तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-59 स्थित पैजेट इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी दिलबाग और एक कर्मचारी देवेंद्र ने कंपनी में काम करने वाले सनी, विशाल और मनोज से कुछ सामान चोरी करने के संदेह में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जब चोरी से इनकार किया तो अधिकारियों और कर्मचारी ने उनकी बात नहीं सुनी और एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने सुरक्षा अधिकारी समेत तीनों के खिलाफ सेक्टर-58 कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी निवासी दिलबाग सिंह और सेक्टर-82 के कर्मचारी विवेक विहार नोएडा निवासी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रशासनिक अधिकारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed