{"_id":"68937e5637320f8948096cca","slug":"mla-heard-the-problems-in-public-dialogue-noida-news-c-1-gnd1002-3256246-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनसंवाद में विधायक ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनसंवाद में विधायक ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नोएडा विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बुधवार को आगाहपुर, सदरपुर और बरौला गांवों में जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बरौला में नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है। नई सड़कों का निर्माण और एक बारातघर का नवीनीकरण भी कराया जाएगा। एक अन्य पुराने बारातघर को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनाया जाएगा। विधायक ने सदरपुर व आगाहपुर में भी सड़क और सीवर की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। इस मौके पर नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, अमित त्यागी, सतीश चौहान, बीसी प्रधान, विनोद पंडित, सहदेव चौहान, नरेंद्र प्रधान, इंद्राज खटाना, मास्टर ब्रह्म सिंह, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, गायक ब्रह्मपाल नागर समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो