फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mission Shakti tightens its grip, 139 cases filed in 38 days, 167 arrested

Noida News: मिशन शक्ति का शिकंजा, 38 दिन में 139 मुकदमे, 167 गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti tightens its grip, 139 cases filed in 38 days, 167 arrested
सोनभद्र। मिशन शक्ति-5 के तहत पुलिस ने 39 दिन में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस दौरान विभिन्न थानों में महिलाओं से छेड़खानी, गलत हरकत करने पर 139 के खिलाफ केस दर्ज किए गए। वहीं, 167 को गिरफ्तार किया गया। 207 से अच्छे आचरण का बांड भरवाया गया तो 46259 से माफी मंगवाई गई। 25 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ ही 179 के खिलाफ अलग से पाबंदी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि नवरात्रि के पहले दिन (22 सितंबर) से मिशन शक्ति फाइव अभियान चलाया जा रहा है। 22 सितंबर से 30 अक्तूबर के बीच आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान जहां स्कूलों-कालेजों में 543 जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराए गए। वहीं एंटी रोमियो स्क्वायड की तरफ से भीड़भाड़ वाले स्थलों, मंदिरों, मॉल, पार्काें आदि से जुड़े 4876 जगहों पर 79976 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान इससे सबसे ज्यादा कार्रवाई राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां 20 केस दर्ज कर 26 को गिरफ्तार किया गया। 2207 को चेतावनी दी गई। 103 को पाबंद किया गया। 32 से अच्छे आचरण का बांड भरवाया। 80 पर अन्य तरीके से कार्रवाई की। दूसरे नंबर पर पन्नूगंज थाना रहा। यहां नौ मामले दर्ज कर 11 गिरफ्तार किए गए। 4992 से माफी मंगवाते हुए 85 को पाबंद, 10 से अच्छे आचरण का बांड, नौ पर गुंडा एक्ट और सात पर अन्य तरीके से शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल थाने में केस तो महज चार दर्ज किए गए लेकिन गिरफ्तारी 21 की हुई। 2805 से माफी मंगवाई। 69 को पाबंद किया। 15 से बांड भरवाया। एक पर गुंडा एक्ट और 20 पर अन्य कार्रवाई की। कोन में 11 मामले दर्ज कर 13 गिरफ्तारी, बीजपुर मे आठ केस दर्ज कर 10 गिरफ्तारी, कोन में 11 केस दर्ज कर 13 गिरफ्तारी की गई। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई हुई।
--
यातायात नियमों की अनदेखी और स्टंटबाजी पर भी कार्रवाई
39 दिनों के भीतर नियम विरुद्ध वाहन परिचालन में 15418 के चालान, 81 वाहनों को सीज और 18 मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई हुई। 15 गिरफ्तार भी किए गए। स्टंटबाजी में भी 30 केस दर्ज करते हुए 15 को गिरफ्तार किया गया। 2390 वाहनों का चालान और 111 को सीज करते हुए कार्रवाई की गई। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के चिन्हीकरण, जेल से रिहा आरोपियों के सत्यापन, निरोधात्मक कार्रवाई के क्रम में 14 केस दर्ज किया गया। 128 पाबंद किए गए। 25 से अच्छे आचरण का बांड भरवाया। 20 के खिलाफ गुंडा और 20 के खिलाफ अन्य कार्रवाई की गई।

--
वर्जन -
मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराध में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए 70 टीमें लगाई गई हैं। महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि वह सामने आकर अपनी बात कह सकें और अन्याय का विरोध दर्ज कराएं। -अनिल कुमार, एएसपी मुख्यालय, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed