फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mission Shakti empowers women and makes them self-reliant: Bedi Ram

मिशन शक्ति से सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाएं : बेदी राम

Sun, 21 Sep 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti empowers women and makes them self-reliant: Bedi Ram
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के तहत सम्मानित हुई महिलाओं के साथ जखनिया विधायक बेदी राम व नग
गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जखनिया सुभासपा के विधायक बेदी राम ने कहा कि आज मिशन शक्ति से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो रही है। विधायक ने कहा कि संविधान में डा. भीमराव आंबेडकर ने लिखा है कि जितना अधिकारी पुरुषों को है, उतना ही अधिकारी महिलाओं को भी प्राप्त है। आज प्रदेश में जीरो टालरेंस नीति पर कार्य करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। आज प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है और समाज भयमुक्त होकर जीवनयापन कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के शुभारंभ अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि विभिन्न क्षेत्रों कार्यरत महिलाओं को चिह्नित करते हुए जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है महिला सशक्तिकरण, इस पूरे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 21 सितंबर को महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर एसपी डा. ईरज राजा, सीएमओ डा. एसके पांडेय, उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या, जिला प्रोबेशन संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed